नई दिल्ली, मई 12 -- रणवीर सिंह धुरंधर के बाद से छाए हुए हैं। रणवीर की पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप जा रही थीं, लेकिन धुरंधर के बाद से उनका करियर ग्राफ काफी ऊपर चला गया है। इस बीच अब खबर आ रही है कि रणवीर सिंह, द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म को रणवीर के प्रोडक्शन बैनर के तहत ही प्रोड्यूस किया जाएगा। यह एक बड़ी ट्रायलॉजी माइथोलॉजिकल फिल्म होगी।भगवान शिव का किरदार निभा सकते हैं रणवीर पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर, फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभा सकते हैं। यह ऑथर अमिश त्रिपाठी की बुक पर आधारित है। द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा पॉपुलर शिवा ट्रायलॉजी की पहली बुक है और इसमें भगवान शिव को एक ऐसे वीर व्यक्तित्व के रूप में बताया है जो एक प्राचीन सभ्यता के भाग्य को बदलने की शक्ति रखते हैं। यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 : 500 लीटर पेट्रो...