नई दिल्ली, मार्च 28 -- आदित्य धर की धुरंधर 2 इस समय की सबसे चर्चित फिल्म है। इस फिल्म में बलोच लीडर शिरानी बलोच का किरदार निभाने वाले एक्टर बिमल ओबेरॉय के काम की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में शिरानी के किरदार में बिमल को रणवीर के किरदार हमजा के साथ दोस्ती निभाते हुए देखा गया है। उनके किरदार की तारीफ हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं बिमल बलोच दिलेर मेहंदी के म्यूजिक वीडियो 'हो जाएगी बल्ले बल्ले' में नजर आ चुके हैं।धुरंधर के शिरानी साहब थे लीड मॉडल 1997 में दलेर मेहंदी मेहंदी का म्यूजिक वीडियो हो जाएगी बल्ले बल्ले रिलीज हुआ था। इस वीडियो में दलेर मेहंदी खुद डांस करते नजर आ रहे हैं। लेकिन जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है आप फिल्म धुरंधर के शिरानी यानी एक्टर बिमल ओबेरॉय को गाने में ब्लैक टी-शर्ट में देखेंगे। उस समय न तो बिमल के चेहरे पर बढ़ी हुई ...