नई दिल्ली, जून 2 -- बॉलीवुड एक्टर गौरव गेरा को हाल में फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स में देखा गया था। इन फिल्मों में गौरव ने आलम भाई का किरदार निभाया था। अगर इस फिल्म की बेस्ट परफॉरमेंस की बात की जाए तो गौरव गेरा टॉप में शामिल होंगे। गौरव दो दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। कई टीवी शोज में काम किया। कॉमेडी वीडियो बनाए। आज पॉपुलर नाम हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनके अकाउंट में सिर्फ 84 रुपए थे। वो बैंक के बाहर माथा टेक के जाते थे।स्कूल की पढ़ाई में अच्छे थे गौरव गौरव ने बताया कि फिल्मों में उनका कोई नहीं था। वो अकेले इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने आये थे। उन्होंने स्कूल के दिनों में ही स्टेज परफॉरमेंस देनी शुरू कर दी थी। ड्रेस कम्पटीशन में भाग लेते। एक्टर ने बताया कि स्कूल में पढाई में वो अच्छे थे। आर्ट और क्राफ्ट...