नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट सिनेमा की हिस्ट्री बदल चुके हैं। मूवी ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्क्रीन अवॉर्ड्स में धुरंधर ने 14 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इस बीच इस इवेंट में जाकिर खान ने भरे ऑडिटोरियम में बॉलीवुड के लोगों की खिल्ली उड़ाई। जाकिर बोले भले ही लोग दिखावा करने के लिए बधाई दे रहे हों लेकिन धुरंधर की कमाई से सारे लोग जल गए हैं।जाकिर ने बॉलीवुड पर किया कमेंट स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में धुरंधर फिल्म ने हर डिपार्टमेंट में अपना दबदबा बनाया। रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है। इस इवेंट से जाकिर खान की एक क्लिप वायरल है। इसमें उन्होंने बॉलीवुड पर तगड़ा सटायर किया है। वह बोल रहे हैं, 'कितनी ही आप बधाई की पोस्ट डाल दें। कितनी ही स्टोरी डाल दें। कितना ही इंटरव्यू में ...