नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- राजस्थान के 309 निकायों के चुनाव नतीजों ने कई बड़े राजनीतिक चेहरों और दिग्गज नेताओं को चौंका दिया है। जहां कुछ इलाकों में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बोर्ड बनाने की स्थिति हासिल की, वहीं कई ऐसे गढ़ भी ढह गए जिन्हें वर्षों से मजबूत राजनीतिक किले के तौर पर देखा जाता रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में भाजपा को बड़ा झटका लगा तो सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक में कांग्रेस ने बाजी मार ली। सबसे बड़ा ट्विस्ट बारां में देखने को मिला, जहां आम आदमी पार्टी ने पहली बार राजस्थान में किसी नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत हासिल कर बोर्ड बनाने की स्थिति बना ली है।वसुंधरा के गढ़ में BJP सिर्फ 13 पर, कांग्रेस ने मारी बाजी झालावाड़ को लंबे समय से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का मजबूत राजनीतिक गढ़ माना जा...