एटा, मई 12 -- मुख्य बाजार गांधी मार्केट में ओवरफ्लो हो रही नालियों और बदहाल सड़क ने लोगों का जीवन नारकीय बना दिया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें नालियों का गंदा पानी भरा रहने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। ओवरफ्लो नालियों से पूरे बाजार क्षेत्र में जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। बाजार से पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही है। कई बार बच्चे फिसलकर कीचड़ में गिर जाते हैं। यह भी पढ़ें- रोड पर छोड़ दे रहे नालियों का कचरा, हल्की बारिश में सड़क बन जा रही नरक गंदगी और जलभराव के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इससे संक्रामक बीमारियों की आशंका ब...