एटा, अप्रैल 20 -- सोमवार को धुमरी पब्लिक स्कूल में संस्थापक मिट्ठन लाल गुप्ता, उनकी पत्नी धनदेवी की स्मृति में छात्रवृति वितरण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में विद्यालय प्रबंधक जितेन्द्र गुप्ता ने टॉपर छात्र-छात्राओं को छात्रवृति प्रदान की। छात्रवृति पाने वाले अंकुर यादव, सोनी, कृष्णा जेएस, आयुष प्रताप सिंह, धैर्यपाल शामिल रहे। प्रधानाचार्य बीके बघेल ने बताया कि छात्रवृति उन छात्र-छात्राओं के लिए है, जिन्होंने कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्रवृति वितरण का उददेश्य शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए दी गई है। इस अवसर पर सभी शिक्षक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ग्रीनफील्ड एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, आयुष बने जिला टॉपर यह भी पढ़ें- मुखिया ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन...