किशनगंज, मार्च 28 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत धुमनिया चाय बागान स्थित चैत्र दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के नवमी व दशवीं का अनुष्ठान शुक्रवार को बड़े ही श्रद्धा के साथ समापन हो गया है। गौरतलब हो कि स्थानीय लोगों का इस दुर्गा मंदिर से अटूट आस्था है। लोगों का मानना है कि यहां से सच्चे और श्रद्धा से मांगी गई मन्नते पूरी होती है। मंदिर परिसर में कुमारी कन्या पूजन किया गया। कन्याओं को भोजन कराया गया। इस दौरान पूजा अनुष्ठान के आयोजक डॉ. राज कारण दफ्तरी के सपरिवार सहित इलाके के दूर दराज से दर्जनों महिला पुरुष श्रद्धालु अनुष्ठान में शामिल हुए,अनुष्ठान समापन के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद की वितरण की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.