रांची, जनवरी 8 -- रांची। करमटोली स्थित धुमकुड़िया भवन में 11 जनवरी को पेसा अधिनियम विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए लक्ष्मीनारायण मुंडा, प्रेमशाही मुंडा और अलेस्टेयर बोदरा ने बताया कि गोष्ठी में पेसा कानून के विभिन्न पहलुओं और इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न प्रबुद्ध लोग और विषय विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...