फतेहपुर, अप्रैल 21 -- छिवलहा। हथगाम क्षेत्र के पैगंबरपुर रिकौहा गांव में मंगलवार को पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विजय शंकर तिवारी व दीपक पासवान ने किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपों को सिद्ध करने या माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना जांच के पूर्व मंत्री पर गलत आरोप लगाए गए हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। यह भी पढ़ें- सियासी संग्राम तेज, सपा महिला मोर्चा ने किया सद्बुद्धि हवन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.