खगडि़या, जून 20 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज धुतौली अंतर्गत बागमती नदी के किनारे स्थित नाव घाटों की अल्पकालीन बंदोबस्ती के लिए आगामी 26 जून को दिन के 11 बजे पंचायत कार्यालय धुतौली में खुली डाक की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस संबंध में पंचायत सचिव राजेश कुमार द्वारा अल्पकालीन निविदा की सूचना जारी की गई है। धुतौली पंचायत की मुखिया डॉ. पार्वती कुमारी ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले श्रेणी के दो नाव घाटों की बंदोबस्ती खुले डाक के माध्यम से की जाएगी। इसमें लगमा घाट के लिए बंदोबस्ती राशि 8,150 रुपये तथा मालपा-रोहियार घाट के लिए 21,899 रुपये निर्धारित की गई है। मुखिया डॉ. पार्वती कुमारी ने कहा कि सभी इच्छुक नाव चालक एवं संबंधित समितियों को निर्धारित तिथि पर आवश्यक कागजात एवं पात्रता संबंधी दस्तावे...