फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से मेडिकल कॉलेज और जीआरपी थाने की कैंटीनों में परेशानियां बढ़ने लगी हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में भोजन बनाने के लिए कोयला भट्ठी का सहारा लिया जा रहा है, वहीं जीआरपी थाने में भी लकड़ियों की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में करीब 135 छात्र-छात्राओं के लिए रोजाना भोजन तैयार किया जाता है। पहले गैस सिलेंडर नियमित रूप से मिल रहे थे, लेकिन पिछले करीब 15 दिनों से कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित है। कैंटीन संचालिका प्रीती देवी के अनुसार, पहले जो स्टॉक था वह अब खत्म हो चुका है, जिसके चलते मजबूरी में कोयला भट्ठी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था गैस की तुलना में महंगी पड़ रही है, बावजूद इसके भोजन के दामो...