प्रयागराज, मई 14 -- नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नैनी बाजार के मित्र भंडार वाली गली में 12 मई की रात क्रॉकरी कारोबारी रामलाल केसरवानी के यहां हुए भीषण अग्निकांड का लाइव वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके के लोग सहमे हैं। तीन मिनट 40 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि मकान के दूसरी मंजिल में फंसी अर्चना और उसके बच्चे धुएं और आग की लपटों के बीच जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। हर तरफ चीख-पुकार, रोते बच्चे और मदद की गुहार सुनाई दे रही थी।संकरी गली और तेज आग के कारण राहत कार्य बेहद मुश्किल हो गया था। ऐसे में सबसे पहले देवदूत बन पहुंचे पेट्रोल पंप कर्मी रोहित मिश्रा स्थानीय लोगों के साथ अपनी जान की परवाह किए बिना लोहे की सीढ़ी को दो मकानों के बीच पुल की तरह लगाया। फिर उसी अस्थायी रास्ते से महिलाओं और बच्चों को एक-एक कर बाहर निकालना शुरू कर दि...