हल्द्वानी, मार्च 11 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता पहाड़ों पर छाई घनी धुंध के कारण बुधवार को भी कुमाऊं क्षेत्र में हवाई सेवाएं चरमरा गईं। कम दृश्यता (विजिबिलिटी) के चलते 26 हेली उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। देहरादून से कुमाऊं के कुछ इलाकों में उड़ानें संचालित हुईं, लेकिन पिथौरागढ़-दिल्ली फ्लाइट रद्द रही। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।हल्द्वानी के गौलापार हेलीपोर्ट से निजी कंपनी हेरिटेज एविएशन के दो हेलीकॉप्टर रोजाना कुमाऊं के पांच शहरों के लिए कुल 26 उड़ानें भरते हैं। पिछले कुछ दिनों से जंगलों की आग और मौसम में बदलाव के कारण पहाड़ों में धुंध छाई हुई है। कंपनी के बेस मैनेजर गौरव गहलोत ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में विजिबिलिटी कम है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी उड़ानें रद्द की गईं हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून से टिहर...