नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गुरुवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। ठंड और कोहरे का प्रभाव लोगों के जनजीवन पर पड़ा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में बुधवार की तुलना में गुरुवार को 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक की कमी दर्ज की गई। राजधानी में सबसे कम अधिकतम तापमान रिज इलाके में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बुधवार की अपेक्षा 5.8 डिग्री सेल्सियस कम था। सबसे कम न्यूनतम तापमान आया नगर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बुधवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.