बागपत, मार्च 21 -- बागपत। दो दिन से लगातार हो रही बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह जिले भर में घनी धुंध छा गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह के समय दृश्यता काफी कम होने के कारण हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर चालकों को हेडलाइट जलाकर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने पड़े। इसका सबसे अधिक असर नौकरीपेशा लोगों पर पड़ा, जिन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध के साथ ठंड का असर भी महसूस किया गया। तापमान में गिरावट के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। बाजारों और सड़कों पर लोग जैकेट, स्वेटर और शॉल में नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव से ठंड बढ़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...