शामली, मार्च 10 -- मंगलवार की सुबह जनपद घनी धुंध की चादर छाई रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह के समय दृश्यता में आई भारी कमी के कारण हाईवे पर दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। धुंध के इस प्रकोप ने मौसम का मिजाज भी बदल दिया, जिससे हल्की ठंड का एहसास होता रहा। कांधला में दिल्ली बस स्टैंड दिल्ली नेशनल हाईवे के मुख्य मार्गों पर सुबह-सुबह धुंध का यह आलम यह था कि लोगों को सामने चल रहे वाहन भी धुंधले दिखाई दे रहे थे। सबसे अधिक असर हाईवे पर पर देखने को मिला। बढ़ते हादसों के खतरे को देखते हुए वाहन चालकों ने लाइटें जलाकर और सतर्कता बरती। धुंध के चलते वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही, हालांकि अभी तक किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिन मौसम के धुंध आना अचंभित कर रहा है। इससे मौसम भी गर्म सर्द होने से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.