निखिल पाठक, फरवरी 16 -- दिल्ली की रोहिणी जिला अदालत ने साल 2021 में मंगोलपुरी थानाक्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपी नितिन उर्फ आशु को नियमित जमानत दे दी है। करीब साढ़े चार साल से अधिक समय से जेल में बंद आरोपी पर 'नवासा गैंग' और 'चीकू गैंग' के बीच चल रही खूनी रंजिश के तहत जफर उर्फ आजाद नामक व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर हत्या करने का गंभीर आरोप था। अभियोजन पक्ष ने अदालत में दलील दी थी कि आरोपी ने मृतक पर गोलियां चलाईं और यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जो आरोपी के खिलाफ सबसे मजबूत सबूत है। हालांकि, जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान जब अदालत में उस सीसीटीवी फुटेज को चलाकर देखा गया, तो उसमें आरोपी की तस्वीर साफ नजर नहीं दिखाई दी। अदालत ने माना कि फुटेज में चेहरा साफ नहीं है और पहचान का मुद्दा ट्रायल का विषय है, लेकिन ...