उरई, दिसम्बर 18 -- उरई। धुंध, बदरी और कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को दिनभर सर्द हवा चलती रही। जिससे ठिठुरन बढ़ गई। लोग कांपते नजर आए। आसमान में दिनभर धुंध और कोहरे की चादर तनी रही। दिनभर धूप नहीं निकली। अचानक बढ़ी ठंड के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। अभी तक सुबह-शाम की लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा था। दिन में धूप खिलने के कारण ठंड गायब हो जा रही थी। लोग स्वेटर और जैकेट उतार दे रहे थे। दिन में कोहरा भी नहीं पड़ रहा था। सुबह सात बजे तक धूप निकल जा रही थी पर गुरुवार की सुबह लोगों की नींद खुली तो नजारा बदला हुआ था। लोगों के दरवाजे तक घना कोहरा छाया हुआ था। ठंड बढ़ी गई थी। बिस्तर से उठने के बाद लोगों को कंपकपी छूट रही थी। अचानक बढ़ी गलन से लोगों का बुरा हाल था। लोगों को लगा कि कुछ देर बाद कोहरा छंट जाएगा, लेकिन ...