मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- मोरना । तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित जाट धर्मशाला एवं समाज सुधार सभा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर गांव बेहडा थ्रू के चौधरी धीर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए है। क्षेत्र के गांव गांव से आए समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। चुनाव अधिकारी एवं प्रधानाचार्य शेखर सिंह के द्वारा तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित जाट धर्मशाला एवं समाज सुधार सभा की प्रबंध समिति का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया। जिसके तहत बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए गांव बेहडा थ्रू के चौधरी धीर सिंह व गांव नंगला मंदौड के चौधरी कल्याण सिंह ने पर्चा खरीदा है। गुरुवार को चौधरी धीर सिंह ने अपने प्रस्तावक रामपाल सिहं व समर्थक महकार सिंह के साथ अध्यक्ष पद पर नामांकन किया। यह भी पढ़ें- शुक्रताल जाट धर्मशाला अध्यक्ष पद के लिये चुनाव प्रक्रिया शुरू जिसक...