वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी। सुंदरपुर स्थित धीरेन्द्र महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्यारह संस्थानों के प्रतिनिधियों ने छात्राओं का साक्षात्कार लिया। शिविर में 200 से ज्यादा छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज पंकज श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीण पाण्डेय, डॉ. ममता पाण्डेय, डॉ. देव ब्रत तिवारी, डॉ. दीपिका यादव, सुनील जायसवाल, विभा सिंह, ममता बिंद, सुषमा सिंह, दिव्यांश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...