गंगापार, अप्रैल 7 -- नवाबगंज/कौड़िहार। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरओ/एआरओ परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम रविवार को घोषित किया गया, जिसमें नवाबगंज क्षेत्र के पीथीपुर गांव निवासी धीरेन्द्र मौर्य का चयन उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी (आरओ) के पद पर हुआ है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।जारी परिणाम में 338 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की, जिसमें धीरेन्द्र मौर्य ने 97वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। धीरेन्द्र सामान्य परिवार से आते हैं और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद स्नातक एवं परास्नातक की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की। बताया जाता है कि उन्होंने घर पर रहकर ही स्वाध्याय के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। उनकी इस उपलब्धि पर परिजन और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.