धीरेन्द्र बने सप्लाई इंस्पेक्टर्स एसो. के मंडलीय अध्यक्ष
बस्ती, मई 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। यूपी फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर्स एवं आफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव व दो दिवसीय अधिवेशन हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र शाही व सहायक निर्वाचन अधिकारी शिशिर सिंह ने चुनाव कराया। चुनाव में धीरेन्द्र कुमार सिंह को मंडलीय अध्यक्ष, विजय प्रकाश सहाय को महामंत्री, आनंद कुमार दूबे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपचंद को उपाध्यक्ष, उत्कर्ष त्रिपाठी को उपाध्यक्ष व अश्वनी श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को साथियों ने बधाई देते हुए स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.