धीरेंद्र शास्त्री ने ऐसा क्या बोला कि भड़क गए पंजाब के शाही इमाम, दे दी वॉर्निंग
चंडीगढ़, सितम्बर 29 -- लुधियाना में चल रही श्री हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक बयान पर विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी सानी ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए बयान को आपसी सौहार्द और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिश करार दिया है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से विवादित टिप्पणियां तुरंत वापस लेने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर उनके और कथा आयोजकों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने की चेतावनी दी है।पंजाब की धरती पर आकर नफरत फैलाना दुर्भाग्यपूर्ण शाही इमाम ने कहा कि धार्मिक कथाओं या धर्म प्रचार से किसी को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन मंच से नफरती बातें करना और इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक और नापाक टिप्पणियां करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.