धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपराधिक केस, कहा था- श्रीकृष्ण 3 जगह से टेढ़े खड़े होते हैं
आगरा, नवम्बर 6 -- भगवान कृष्ण के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर आगरा की एक अदालत में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई गई है। अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने आगरा सिविल कोर्ट में यह शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि एक धार्मिक प्रवचन के दौरान शास्त्री ने भगवान कृष्ण के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिससे उनके वंशजों की भावनाओं को ठेस पहुंची और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा पर असर पड़ा। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में राम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और भगवान कृष्ण के शारीरिक मुद्राओं (खड़े होने के तरीकों) की तुलना की थी। शिकायत के अनुसार, शास्त्री ने कहा था कि जो लोग कृष्ण को मानते हैं, उन्हें शायद बुरा लगे, लेकिन कृष्ण बहुत टेढ़े हैं। जब वे खड़े भी होते हैं, तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.