नई दिल्ली, अगस्त 28 -- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपने बयानों के वजह से चर्चा में रहते हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने रक्षा बंधन के अवसर पर देश विदेश से आईं बहनों से राखी बंधवाई। शास्त्री ने इस दौरान बहनों से वादा किया कि वे इस देश में लव जिहाद नहीं होने देंगे। यह बात रक्षाबंधन सेलिब्रेट करने के बाद मीडिया संग बातचीत में खुद धीरेंद्र शास्त्री ने बताई। उन्होंने कहा 'यह भाई बहनों के प्यार का त्योहार है और इस पवित्र त्योहार पर मैं पूरे भारतवर्ष और दुनिया को शुभकामनाएं देता हूं। आज बागेश्वर धाम पुण्य भूमि पर हमारी हजारों बहनें जिनके कोई भाई नहीं और किसी के भाई हैं तो बुलाते नहीं। वे सभी बहनें हर रक्षा बंधन पर राखी बांधने आ जाती हैं। यह केवल राखी नहीं है और मैंने उनको वचन दिया है कि इस देश में हम लव जिहाद नहीं होने दें...