आदित्यपुर, मार्च 29 -- गम्हरिया। विद्युत उपकेंद्र आदित्यपुर-4 के आशियाना/ टेलीफोन एक्सचेंज फीडर तथा हथियाडीह उपकेंद्र के फीडर संख्या चार से रविवार, 29 मार्च को पूर्वाह्न 10 बजे से संध्या चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान केबल इरेक्शन, बैटरी चार्जिंग तथा विद्युत कनेक्शन का कार्य किया जाएगा। इससे ऑटो क्लस्टर, गुंजन डायग्नोस्टिक के समीप, धीराजगंज और जुलुमटांड़ आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उपरोक्त जानकारी सहायक विद्युत अभियंता सुभाष कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.