नैनीताल, नवम्बर 19 -- भवाली। कैंची धाम क्षेत्र में बुधवार को व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सदस्यता अभियान भी चलाया। 85 व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की। व्यापारियों ने सर्वसम्मति से धीरज तिवारी को व्यापार मंडल का अध्यक्ष व पवन चंद्र भट्ट को महामंत्री मनोनीत किया। संगठन को मजबूत बनाने और क्षेत्रीय व्यापारिक समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त प्रयास करने का संकल्प लिया गया। यहां प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के सह-प्रभारी कुमाऊं मंडल अखिलेश सेमवाल, पूर्व प्रधान पंकज निगल्टिया, मीनाक्षी तिवारी, विनोद तिवारी, नरेश चंद्र तिवारी, अभय तिवारी, शिवेंद्र कांडपाल, शुभांकर बिष्ट, अजय मेहरा, प्रशांत पंत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.