लोहरदगा, मार्च 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद सह बंगाल विधानसभा चुनाव में कूचबिहार के पर्यवेक्षक धीरज प्रसाद साहू ने मेखलीगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में श्री साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर एकजुटता और समर्पण बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.