बागपत, सितम्बर 9 -- बड़ौत। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने राज्य मंत्री जयंत चौधरी के स्वर्गीय पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा भेंट की। प्रतिमा को जयपुर से बनवाकर लाया गया है। इस अवसर पर धीरज उज्ज्वल ने कहा कि चौधरी अजित सिंह सर्व समाज के नेता थे। उन्होंने हमेशा किसानों, गरीबों और मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम किया। किसान हितों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। जब-जब उन्हें सत्ता में रहने का अवसर मिला, उन्होंने किसानों के हित में महत्वपूर्ण कार्य करने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: उतरौला में अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को ह...