धीमेश्वर धाम में सांसद ने लगवाए पांच नए चापाकल
पूर्णिया, अगस्त 6 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। श्रावणी महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने निजी कोष से धीमेश्वर धाम मंदिर परिसर एवं आसपास पांच नए चापाकल लगवाए हैं। इससे सावन में जलाभिषेक के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए मंदिर परिसर एवं आसपास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांच स्थानों का चयन कर नए चापाकल लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि श्रावण मास में लाखों श्रद्धालु मनिहारी के उत्तरवाहिनी गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर धीमेश्वर धाम पहुंचते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.