पूर्णिया, अगस्त 29 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी के धीमेश्वर धाम में एक माह से चल रहा राजकीय श्रावणी महोत्सव शुक्रवार को भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के दौरान करीब 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा धीमेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। समापन समारोह में डाक बम एवं कांवरियों की भी भारी भीड़ रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक कृष्ण कुमार ऋषि मौजूद रहे। उनके अलावा एडीएम जयचंद प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, एसडीपीओ शैलेश प्रीतम, अनुमंडल राजस्व पदाधिकारी सुजीत कुमार, बीडीओ अशोक कुमार, प्रखंड राजस्व पदाधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज, मंदिर कमेटी की शकुंतला सिंह, बीपीएम जीविका समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। यह भी पढ़ें- आम्रेश्वर धाम श्रावणी मेला 2026 का भव्य समापन, उमड़ा आस्था का सैलाबसमापन समारोह की बा...