धीमी वसूली पर डीएम ने अफसरों को चेताया
कौशाम्बी, जुलाई 3 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को सम्राट उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। वसूली की खराब प्रगति पर डीएम का पारा गरम रहा। उन्होंने सबसे पहले उपायुक्त राज्य कर को आड़े हाथों लिया। चेतावनी देते हुए कहा कि वसूली में सुधार लाएं। इसके बाद अन्य अधिकारियों की लगाम कसी। हिदायत दी गई है कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने राज्य कर की समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए उपायुक्त राज्य कर को कार्य योजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने एवं और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए। परिवहन, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, खनन, विद्युत, वन विभाग, मण्डी, आबकारी एवं नगर निकाय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.