पलामू, अप्रैल 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में धीमी प्रगति वाले प्रखंडों में विशेष अभियान चलाकर वितरण तेज करने का निर्देश दिया गया। बैठक में राशन कार्ड डिजिटाइजेशन, लंबित आवेदन, एनएफएसए एवं जेएसएफएसएस के तहत खाद्यान्न वितरण, ई-केवाईसी, शिकायत निवारण, धान अधिप्राप्ति सहित विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने बताया गया कि जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 18 लाख से अधिक लाभुक आच्छादित हैं, जबकि सीमित रिक्तियों के कारण नए आवेदन स्वीकृति पर रोक है। उपायुक्त ने लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि राशन कार्ड से संबंधित नए आवेदन, सदस्य जोड़ने एवं अन्य लंबित मामलों का शीघ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.