प्रयागराज, फरवरी 19 -- जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, राजस्व कार्यों, राजस्व वादों, कर-करेत्तर व राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक में काम को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने फैमिली आईडी की धीमी प्रगति वाले ब्लॉकों में बीडीओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही निर्देश दिया कि प्रतिदिन पांच हजार फैमिली आईडी तैयार कराएं। सीएम डैश बोर्ड में रैंकिंग सुधारने के लिए कहा। राजस्व वादों को समय से निस्तारित करने, तहसीलों का काम समयबद्ध और बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए कहा। अफसरों को निर्देश दिया कि भूमि विवाद को मौके पर जाकर निस्तारित करें। राजस्व वसूली के लिए सभी बड़े विभागों को बड़े बकायेदारों की आरसी जारी कराने के लिए निर्देश दिए। फार्मर रजिस्ट्री के लिए निर्देश दिया कि पूरे अमले को इस काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.