हमीरपुर, मार्च 24 -- मौदहा। ब्लाक सभगार में जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुस्करा व मौदहा क्षेत्र के सभी सचिव, इंजीनियर, सहायक विकास अधिकारी अमर सिंह व अपर जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश कुमार धुरिया मौजूद रहे। बैठक में केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि के उपयोग, आ रही समस्याओं और कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई गई। साथ ही ग्राम पंचायतों में ओएसआर की आय बढ़ाने पर जोर देते हुए सचिवों को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अप्रैल माह में चलने वाले संचारी रोग अभियान को लेकर भी विशेष रणनीति बनाई गई और साफ-सफाई, फॉगिंग व जागरूकता पर जोर दिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि ग्राम पंचायतों में जो भी निर्माण कार्य अधूरे हैं। उन्हें एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए अन्यथा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.