हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिला सलाहकार समिति (डीएलसीसी) एवं जिला परामर्श समिति (डीसीसी) की बैठक की।सीएम युवा स्वरोजगार, पीएमईजीपी, ओडीओपी, स्टार्टअप व स्टैंडअप इंडिया, एनआरएलएम, पीएम स्वनिधि, आदि की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कम सीडी अनुपात वाले बैंकों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग के केसीसी कार्ड तथा पीएम सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये तेजी लाने के निर्देश दिये। कहा कि बेरोजगार युवा, किसान व स्वरोजगार अपनाने वाले लोगों को बैक ऋृण प्राप्त करने मे अनावश्यक देरी न की जाये। बैठक में एलडीएम अरविन्द रंजन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक सिंह, आरसेटी से हिमांशू व सभी बैकर्स उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...