धीमी चाल और किराया ज्यादा होने पर लखनऊ में डबलडेकर बस बंद
लखनऊ, अक्टूबर 3 -- कमता स्थित अवध बस स्टेशन से अयोध्या (लता मंगेशकर चौक) के बीच चलने वाली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा एक साल में तीसरी बार बंद हो गई। धीमी रफ्तार और अधिक किराये के चलते यात्रियों से रिस्पॉन्स न मिलने के कारण बस का परिचालन खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा था। यात्रियों की कमी को देखते हुए लखनऊ परिक्षेत्र को एक वर्ष पहले मिलीं 8 डबल डेकर बसों में से तीन बसें गोरखपुर, दो नोएडा और एक प्रयागराज स्थानांतरित कर दी गई हैं, जबकि दो बसें बैटरी व चार्जिंग की समस्या के कारण लखनऊ में ही खड़ी हैं। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 150 ई-बसों के डिपो के लिए नगर निगम से मांगी आठ एकड़ जमीनइसलिए असफल हुई डबल डेकर सेवा कम रफ्तार: डबल डेकर बसों की अधिकतम गति (स्पीड लिमिट) 50 किमी प्रति घंटा तय की गई थी। इसके कारण लखनऊ से अयोध्या पहुंचने में 3 से 4 घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.