गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- रबूपुरा। ग्रामीण सतैन्द्र द्वारा पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मंगलवार को भूखंड पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। थोड़ी दूरी पर ट्रैक्टर के चलते कार रुक गई। पीड़ित ने कार सवार दो युवकों धीमी गति से चलने को कहा। इस पर युवक उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...