पीलीभीत, जून 14 -- बीसलपुर। गांव भैंसटा जलालपुर में टूटी पड़ी पुलिया अभी तक न बनाए जाने से बरसात के दिनों में ग्रामीणों का आवागवन बंद हो जाएगा। ग्रामीणों ने किसान नेता के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन देकर पुलिया बनवाने की मांग की। ग्राम पंचायत भैसटा जलालपुर में गत वर्ष अत्यधिक बाढ़ से सड़क एवं पुलिया के कट जाने से आवागमन से गांव के लोगों को जाने में अत्यधिक परेशानियों को देखते हुए सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने जिला अधिकारी को निर्देश देकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से अविलंब प्रस्ताव एवं इस्टीमेट तैयार कर शासन को भिजवाया। उसके बाद बड़ी पुलिया एवं सड़क निर्माण के लिए धन जारी कराकर पुलिया निर्माण शुरू कराया गया। यह भी पढ़ें- मानकविहीन पुलिया निर्माण का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन कई दिनों से भैसटा जलालप...