धीमान समाज ने लगाया उपेक्षा का आरोप, प्रतिनिधित्व की मांग
सहारनपुर, मार्च 23 -- सहारनपुर। नुमाइश कैम्प अमरदीप कॉलोनी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में धीमान कल्याण महासभा के बैनर तले आयोजित बैठक में भाजपा महानगर कार्यकारिणी व नगर निगम में पार्षदों के मनोनयन में धीमान समाज की उपेक्षा पर रोष जताया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया समाज को समुचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला, तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेंगे। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने कहा धीमान समाज भाजपा का परंपरागत वोटबैंक रहा है, बावजूद इसके संगठन और सत्ता में उन्हें उचित स्थान नहीं दिया गया। महासभा संस्थापक डॉ केपी धीमान ने कहा भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत से भटक गई है। अध्यक्ष प्रकाश चंद ने आरोप लगाया कि सबका साथ, सबका विकास के दावे के बावजूद समाज को उसके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.