धीना क्षेत्र में राहगीरों से छिनैती की घटनाएं
चंदौली, मई 30 -- धीना। धानापुर एवं धीना थाना क्षेत्र के कई मार्गों पर छिनैती की घटना को अंजाम दिए जाने से ग्रामीणों में भय एव दहशत फैल गई है। धानापुर थाना क्षेत्र के बसगावा, अटेली,अहिकौरा, खड़ान, असवारियां के अलावा धीना थाना के जमुरखा, बहरा, नूरी, पिपरी सहित अन्य मार्गों पर रात्रि में मोटरसाइकिल सवार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे लोगों में दहशत है। धीना थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया की पुलिस गश्त रात्रि मे चिन्हित जगहों पर लगाई जा रही है। साथ में पुलिस को अन्य जगहों पर सक्रिय किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.