धावा दल ने बाल श्रमिक को कराया मुक्त
सासाराम, मई 23 -- दावथ, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत धावा दल ने छापेमारी की। प्रखंड बाल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी निक्की कुमारी ने बतायी कि छापेमारी के दौरान रुदल मोटरसाइकिल रिपेयरिंग सेंटर मलियाबाग में 13 वर्षीय नाबालिग बच्चा बाल मजदूरी करता पाया गया। बच्चे को मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति सासाराम को सौंप दिया गया। नियोजक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.