मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिलाधिकारी के निर्देश पर श्रम अधीक्षक अजय कुमार द्वारा गठित धावा दल ने मंगलवार को मुशहरी से पांच बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इन बाल श्रमिकों को बाल गृह में रखा गया है। श्रम अधीक्षक के निर्देश पर सभी नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।श्रम अधीक्षक ने बताया कि बाल श्रमिकों से किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम कराना गैरकानूनी है। धावा दल टीम के संयोजक श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मुसहरी पूजा कुमारी एवं श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सरैया शशांक शेखर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.