सीतामढ़ी, फरवरी 17 -- सीतामढ़ी। मेजरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के धावा-दल द्वारा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं मेजरगंज थाना के सहयोग से एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की सूचना पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में पांच बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया है। मेजरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेजरगंज बाजार ,डुमरी रोड , लालपरी चौक आदि स्थानों से पांच अलग -अलग मोटर गैरेज, किराना दुकान , कपड़ा दुकान एवं फर्नीचर दुकान से कुल पांच बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया है। साथ ही इन बच्चों से बाल श्रम करवाने वाले नियोजकों के विरुद्ध मेजरगंज थाना में प्राथमिक दर्ज कराई जा रही हैं। इस संदर्भ में श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी मेजरगंज सुधांशु पाठक ने बताया कि नियोजकों से प्रति बाल श्रमिक 20 हजार रूपये की दर स...