पूर्णिया, अप्रैल 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग पूर्णिया के तत्वाधान में धावा दल टीम के द्वारा गुरुवार को जिला के डगरूआ प्रखंड में बाल श्रम उन्मूलन एवं विमुक्ति हेतु धावादल का संचालन किया गया। इस विशेष अभियान में जिला के विभिन्न श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न दूकान, प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेन्ट, ढाबा,गैरेज से कुल 02 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया। टीम की अध्यक्षता श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमरनाथ यादव द्वारा किया गया। टीम में शामिल श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शुभम प्रियदर्शी कसबा, आदित्य आकाश कुमार एवं अन्य सहयोगी एनजीओ के रूप में प्रयास जैक सोसाईटी के सदस्य शेखर तिर्की, मो. सज्जाद एवं स्थानीय थाना के पुलिस बल शामिल हुए। धावा दल के द्वारा 02 बाल श्रमिक विमुक्त हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.