गिरडीह, मार्च 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड में बाल एवं किशोर श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे पैन इंडिया रेस्क्यू एंड रिहेबलिटेशन कैंपेन के अंतर्गत धावा दल द्वारा शनिवार को कार्रवाई की गई। अभियान के तहत जमुआ प्रखंड के टिंकू गैराज, यूनाइटेड मोटर गैराज एवं माथुर होटल में छापेमारी कर तीन बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया। रेस्क्यू किए गए बच्चे को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अभियान का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जमुआ अजय दास द्वारा किया गया। धावा दल ने सूचना के आधार पर दो सर्विस सेंटर तथा एक होटल में छापेमारी की, जहां कुल तीन नाबालिग बच्चों से काम कराया जा रहा था। जांच के दौरान यह पाया गया कि बच्चा बाल श्रम की स्थिति में कार्य कर रहा था, जिसके बाद उसे तुरंत वहां से मुक्त कर...