पलामू, जून 21 -- सतबरवा। पलामू के सतबरवा अंचल में योग दिवस पर स्कूलों के साथ सरकारी कार्यालय एवं अन्य जगहों पर लोगों ने रविवार को योग प्रशिक्षक के साथ योगाभ्यास किया। धावाडीह के 25 बच्चों को अच्छे से योगा करने, योग पर निबंध, भाषण तथा चित्रांकन एवं पेंटिंग करने पर पुरस्कार दिया गया। सभी ने योग विशयक प्रतियोगिता में भाग लिया था। सीआरपी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए योग करने पर बल दिया। योगाभ्यास के बारे में चित्रांकन, पेंटिंग व वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता में बेहतर करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। हेडमास्टर रामफल उरांव के अनुसार 25 बच्चों को पढ़ाई की सामग्री दी। यह भी पढ़ें- पांकी के विधायक ने नियमित योगाभ्यास के लिए किया प्रेरित दूसरी ओर पतंजलि योग समिति ने ट्रेनिंग कॉलेज के मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम किया। पूर्व वि...