गिरडीह, मार्च 20 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी-गिरिडीह पथ पर मधुबन थाना क्षेत्र के धावाटांड़ चौक के समीप गुरुवार को रांची से गिरिडीह की ओर जा रही एक तेज रफ्तार जे एच 01 जीबी 4567 नंबर की स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। फलस्वरुप एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डुमरी रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार रांची निवासी रवि कुमार 42 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, वाहन चला रहे राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मधुबन थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.