हाजीपुर, मार्च 7 -- सहदेई बुजुर्ग। संसू देसरी प्रखंड क्षेत्र के गाजीपुर उफरौल निवासी धावक सह पंचायत समिति सदस्य अरुण कुमार सहनी रविवार को दो घंटों में 35 किलोमीटर की दौड़ पूरी करेंगे। उनकी यह दौड़ खासकर महनार महोत्सव को लेकर है। धावक अरुण कुमार सहनी ने बताया कि रविवार की सुबह पांच बजे गाजीपुर चौक पहुंचेंगे, जहां पूर्व मुखिया कमलदेव सिंह हरी झंडी दिखाएंगे। हरी झंडी मिलते ही धावक अरुण कुमार सहनी दौड़ शुरू कर देंगे। वह गाजीपुर चौक से देसरी बाजार, धर्मपुर, गांधी चौक, बभनगामा, खोरमपुर, विलट चौक, नयागांव, सुल्तानपुर, अंवेडकर चौक, मुरौवतपुर, चकेयाज, कुम्हरकोल, बिहजादी, रामगंज, सरायधनेश, तोई, अंधराबड़ होते हुए फिर गाजीपुर चौक पहुंचेंगे। उन्होने बताया कि दौड़ के दौरान नशामुक्त समाज, दहेज प्रथा, बाल विवाह पर रोक के अलावा पर्यावरण संरक्षण, जल संचय, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.